कृषि कार्य समूह के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में आयोजित हुई


 


कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की दूसरी कृषि प्रतिनिधि बैठक 29 से 31 मार्च 2023 तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। 

इस बैठक में भारत के साथ 19 सदस्य राष्ट्र और 10 आमंत्रित देशों तथा 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

यह बैठक सदस्य देशों के लिए एक साथ आगे आने और स्थायी कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। 

बैठक के पहले दिन एएमआईएस त्वरित प्रतिक्रिया फोरम का आयोजन किया गया। 

यह खाद्य बाजार की स्थिति को समझने और उससे निपटने तथा क्षमता निर्माण की अवश्यकताओं की पहचान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। 

इस फोरम की पहल भविष्य की प्रगति के लिए एक मार्ग प्रशस्त करेगी।

कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक के दूसरे और तीसरे दिन सदस्य देश विज्ञप्ति का मसौदा तैयार करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जो चार विषयगत क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने एवं समस्याओं को हल करने से संबंधित होगा। 

इनमें खाद्य सुरक्षा पोषण, जलवायु के प्रति स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ टिकाऊ कृषि, समावेशी कृषि, मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली तथा कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरणशामिल हैं।

कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक

भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक (एडीएम) इंदौर में आयोजित की गई।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 14 फरवरी 2023 को इसका शुभारंभ किया।

बैठक के दूसरे दिनखाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ टिकाऊ कृषि, समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली और कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण के चार प्रमुख विषयों को कवर करते हुए, एडब्ल्यूजी के लिए जारी नोट पर प्रस्तुतियां दी गईं।

सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने इश्यू नोट पर अपने हस्तक्षेप किए।

G20 सदस्य देशों और अतिथि देशों ने भी G20 कृषि एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय बैठकें कीं।

तकनीकी सत्र के बाद प्रतिनिधियों ने धार जिले के सिलोतिया गांव का दौरा किया जहां उन्होंने पॉली हाउस में जैविक खेती देखी।

आयोजन के तीसरे और समापन दिवस पर AWG के प्रमुख डिलिवरेबल्स पर चर्चा की जाएगी।

कृषि क्षेत्र में विकास के लिए 3एस टेम्पलेट - अर्थात स्मार्ट, सर्व ऑल और सस्टेनेबल के बारे में उल्लेख किया गया।       

भारतीय कृषि विकास गाथा में ड्रोन के महत्व पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

 

No comments:

Post a Comment